म.प्र. के एलपीजी वितरकों की आज हड़ताल

म.प्र. के एलपीजी वितरकों की आज हड़ताल

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. के एलपीजी वितरक आज गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर हैं उन्होंने आज न तो गैस कंपनियों से सिलेंडर की खरीदी की है और न ही नई डिमांड भेजी। स्टॉक में रखे सिलेंडर ही उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। होम डिलीवरी और प्रशासनिक शुल्क में लंबे समय से कोई वृद्धि नहीं की गई है जिससे वितरक नाराज हैं। उन्होंने तीन चरणों में आंदोलन की धमकी दी है। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो एलपीजी वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दे रहे हैं जिससे आम जनता को सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें