
भोपाल की बेटी ने बेंगलुरु में परचम लहराया
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.की राजधानी भोपाल की प्रतिभाशाली बेटी मालविका दुबे ने रेवा विश्वविद्यालय बेंगलुरु में परचम लहराया है। हिंदी दिवस पर आयोजित स्वरचित कविता लेखन में उन्हें प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। आप राजधानी भोपाल की जानी पहचानी हस्ती पार्थ सारथी दुबे की इकलौती बेटी हैं। मालविका दुबे इसके पूर्व भी कई सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं। वर्तमान समय में आप बेंगलुरु के रेवा विश्वविद्यालय से बी.टेक. की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। मालविका दुबे ने यह कविता अपने दादा-दादी को समर्पित करते हुए लिखी है।