तेजस्वी यादव आज से 'बिहार अधिकार यात्रा' पर

तेजस्वी यादव आज से 'बिहार अधिकार यात्रा' पर

पटना  (महामीडिया): नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार यानी आज से 'बिहार अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। जहानाबाद से थोड़ी देर में इस यात्रा की शुरुआत होगी। तेजस्वी की यात्रा को लेकर कार्यकर्ता सुबह से जुटे हुए हैं। जहानाबाद में बारिश हो रही है, इसके बाद भी लोग गांधी मैदान में होने वाली जनसभा में पहुंचे हैं। RJD के मुताबिक, सभा में करीब 20 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इसके बाद तेजस्वी की यात्रा नालंदा के इस्लामपुर और हिलसा और फिर पटना के फतुहा पहुंचेगी। इधर, तेजस्वी की यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, तेजस्वी यादव यात्रा पर निकलें और पूरे परिवार के साथ निकलें। लालू यादव को दिखाएं कि विकास किसको कहते हैं।'

5 दिनों तक चलने वाली तेजस्वी की यह यात्रा 10 जिलों से होकर गुजरेगी। 20 सितंबर को वैशाली में इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा में राहुल गांधी या कांग्रेस का कोई बड़ा नेता शामिल नहीं होगा।

सम्बंधित ख़बरें