नव वर्ष के लिए देश के प्रमुख मंदिरों में भारी उत्साह और तैयारी

नव वर्ष के लिए देश के प्रमुख मंदिरों में भारी उत्साह और तैयारी

भोपाल [महामीडिया] नए साल की शुरुआत देशभर में आस्था और भक्ति के माहौल के साथ होती है। 1 जनवरी को भगवान के दर्शन कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए लाखों श्रद्धालु प्रमुख धार्मिक स्थलों का रुख करते हैं।तिरुपति बालाजी, उज्जैन महाकाल, पुरी जगन्नाथ, अयोध्या राम मंदिर, वैष्णो देवी और मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में इस दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन विशेष इंतजाम करता है लेकिन श्रद्धालुओं को भी पहले से तैयारी करना जरूरी होता है। 

तिरुपति बालाजी मंदिर

भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए नए साल पर लाखों भक्त पहुंचते हैं। यहां भीड़ प्रबंधन के लिए SSD टोकन और ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है।

महाकालेश्वर मंदिर

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल का मंदिर है। यहां नए साल के पहले दिन भस्म आरती और दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ता है। लंबी कतारें लगती हैं।

राम मंदिर

अयोध्या में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद राम मंदिर बन पाया है। यहां रामलला के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां सुरक्षा और कतार प्रबंधन बहुत ही कड़े रहते हैं।

जगन्नाथ मंदिर

नए साल पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लाखों भक्त आते हैं। कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ सकता है।

वैष्णो देवी मंदिर

माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू-कश्मीर में स्थित है। माता का आशीर्वाद पाने के लिए यहां नए साल पर भक्तों की भीड़ रहती है। यात्रा पंजीकरण अनिवार्य है।बड़े मंदिरों में ऑनलाइन बुकिंग या टोकन सिस्टम अपनाना सबसे बेहतर विकल्प है। तिरुपति में दर्शन स्लॉट पहले ही खुल जाते हैं। वैष्णो देवी यात्रा के लिए कार्ड जरूरी होता है। सुबह जल्दी पहुंचने पर भीड़ अपेक्षाकृत कम मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें