बढ़ते साइबर अपराधों के लिए एडवाइजरी जारी

बढ़ते साइबर अपराधों के लिए एडवाइजरी जारी

भोपाल [महामीडिया] देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच म.प्र. स्टेट साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। म.प्र.स्टेट साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि अगर आपका ई-मेल अकाइंट हैक कर लिया जाता है तो इससे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल वॉलेट का एक्सेस भी हैकर को मिल सकता है। इसे रोकने के लिए सभी यूजर्स को अपनी ई-मेल आईडी का पासवर्ड तुरंत बदल लेना चाहिए। लोगों को पासवर्ड बदलने की हिदायत के साथ ही टू-फैक्टर वेरिफिकेशन ऑन करने के लिए भी कहा गया है।

सम्बंधित ख़बरें