भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 

मुंबई [महामीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति बन गई है। वेलिंगटन ने इसे अपने निर्यातकों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। न्यूजीलैंड सरकार ने आज सोमवार को समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि इस डील से भारत में उसके  निर्यात को पहले से कहीं बेहतर पहुंच मिलेगी। इस एग्रीमेंट के तहत न्यूजीलैंड के भारत को होने वाले मौजूदा 95 फीसदी निर्यात पर टैक्स कम होंगे या पूरी तरह हट जाएंगे। इनमें से आधे से ज्यादा उत्पाद पहले दिन से ही ड्यूटी-फ्री हो जाएंगे। औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच फोन बातचीत के बाद हुई। दोनों नेताओं ने इसे महत्वाकांक्षी और दोनों देशों के लिए लाभदायक बताया।

 

सम्बंधित ख़बरें