म.प्र. के 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के असर से मौसम बदला हुआ है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन मार्च की शुरुआत में एक बार फिर बारिश हो सकती है।