भोपाल में कल रंगपंचमी चल समारोह

भोपाल में कल रंगपंचमी चल समारोह

भोपाल [महा मीडिया] राजधानी भोपाल  में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। सुभाष चौक से शुरू हुए इस निरीक्षण में  हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने चल समारोह के परंपरागत मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, बिजली, सफाई और यातायात व्यवस्था सहित अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई। इस वर्ष रंगपंचमी का चल समारोह इंदौर की तर्ज पर पारंपरिक 'गेर' के रूप में निकाला जाएगा। इसके लिए पूरे मार्ग पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक शामिल होते हैं इसलिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें