भारत में अरबपतियों की संख्या में वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] भारत में तेजी से बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और उद्यमिता के चलते अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में अब कुल 308 अरबपति हो गए हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 24 अधिक है। इस बढ़ोतरी के साथ ही भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन हैं।पिछले एक वर्ष में भारत में 57 नए अरबपति जुड़े हैं जो अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा है। हालांकि इसी दौरान 27 लोग ऐसे भी रहे जो किसी कारणवश इस सूची से बाहर हो गए। 284 में 90 अरबपति देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते है। अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है। भारत केवल अमेरिका और चीन से पीछे है। 870 अरबपतियों के साथ अमेरिका टॉप पर है।