कल महाकाल को केवल केसर जल अर्पित होगा

कल महाकाल को केवल केसर जल अर्पित होगा

उज्जैन [महामीडिया]  उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी पर भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को इस बार सिर्फ एक लोटा केसर युक्त रंग अर्पित किया जाएगा। मंदिर समिति ने दो साल पहले लगी आग की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से यह व्यवस्था जारी रखी है।रंगपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सबसे बड़ा बदलाव वही है जो पिछले दो वर्षों से सुरक्षा कारणों के चलते लागू है भस्म आरती में भगवान महाकाल को सीमित रूप से ही रंग अर्पित किया जाएगामंदिर प्रशासन ने तय किया है कि इस बार भी केवल एक लोटा केसर जल ही अर्पित होगा और बाहर से लाए जाने वाले रंगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।

सम्बंधित ख़बरें