
संसद में 120 घंटे की जगह सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी
मुंबई [महामीडिया] सदन में 120 घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया गया था सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी। इसके साथ ही दो बार स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। एक महीने लंबे सत्र के दौरान लोकसभा ने 12 और राज्यसभा ने 14 विधेयक पास किए। लेकिन बार-बार व्यवधान, स्थगन और बायकॉट जारी रहा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि इस सत्र में 419 सवाल किए गए। जिसमें से 55 के उत्तर दिए गए। पूरे सत्र के दौरान चर्चा का समय 120 घंटे निर्धारित किया गया था हालांकि 37 घंटे ही चर्चा हो सकी।