
यमुना नदी का पानी ताजमहल तक पहुँचा
आगरा [महामीडिया] ताजमहल पर इन दिनों बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ताजमहल के करीब यमुना नदी बहती है। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि पिछले करीब 50 सालों में पहली बार नदी का पानी ताजमहल की पिछली सुरक्षा दीवारों तक पहुंच गया है। इससे पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर रख रही है।