दुनिया के सबसे दयालु जज कैप्रियो का निधन

दुनिया के सबसे दयालु जज कैप्रियो का निधन

भोपाल [महामीडिया] अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का बुधवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे।  उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की जानकारी दी। कैप्रियो अपने कोर्ट शो 'कॉट इन प्रोविडेंस' से दुनियाभर में मशहूर हुए। यह शो 2018 से 2020 तक चला और कई डेटाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ। उनकी दया और इंसानियत भरे फैसलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। उन्होंने कई बार गरीब परिवारों के चालान माफ किए और लोगों का हौसला बढ़ाया। कैप्रियो को लोग दुनिया का सबसे दयालु जज कहते थे। उनका मानना था कि न्याय में दया और इंसानियत जरूर होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें