आयकर दिवस आज

आयकर दिवस आज

भोपाल (महामीडिया) भारत में आयकर दिवस हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भारत में आयकर के महत्व को दर्शाने और करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 1860 में ब्रिटिश शासन के दौरान पहली बार आयकर की अवधारणा भारत में आई थी और 24 जुलाई 1980 को आयकर विभाग ने अपने 150 वर्ष पूरे किए थे। जिसके बाद से इस दिन को  मनाने के लिए 'आयकर दिवस' के रूप में घोषित किया गया था ।आज आयकर सरकार की आय का प्रमुख स्रोत है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयकर न केवल सरकार को राजस्व प्रदान करता है बल्कि समाज में समानता और आर्थिक न्याय की भावना को भी बढ़ावा देता है। यह देश के विकास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद करता है। यह करदाताओं की जिम्मेदारी और देश के प्रति उनके कर्तव्यों को भी परिभाषित करता है। आयकर दिवस का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को सम्मानित करना और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। इस दिन आयकर विभाग विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन करता है जिसमें करदाताओं को आयकर दाखिल करने की प्रक्रिया, कर योजनाओं और अन्य संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें