घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज से साठ रुपये की वृद्धि
मुंबई [महामीडिया] देशभर में रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई है ।वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ गई है। संशोधित दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं।