रंग पंचमी पर्व कल
भोपाल [महामीडिया] चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 07 मार्च को शाम 7 बजकर 17 मिनट से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 08 मार्च को रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में रंग पंचमी का पर्व इस साल 08 मार्च को मनाया जाएगा होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन श्रीकृष्ण ने राधा-रानी के साथ होली खेली थी और इस मोहक दृश्य को देख देवी-देवताओं ने उनपर पुष्पों की वर्षा की थी। इसके अलावा इस दिन गुलाल-अबीर उड़ाया जाता है और विधि विधान से श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है।