अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कल

भोपाल [महामीडिया] हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों, समानता, सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों और मताधिकार की मांग से जुड़े आंदोलनों से हुई थी, और आज यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण दिवस बन चुका है। इस दिन विभिन्न देशों में कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, सेमिनार और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना होता है।

सम्बंधित ख़बरें