भारत और यूरोपीय संघ विवाद समाधान के लिए संवाद करेंगे 

भारत और यूरोपीय संघ विवाद समाधान के लिए संवाद करेंगे 

नई दिल्ली [ महामीडिया] भारत और यूरोपीय संघ विश्व व्यापार संगठन में चल रहे सूचना तकनीक शुल्क विवाद के समाधान पर विचार कर रहे हैं। इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि भारत द्वारा लगाए गए आईटी शुल्क के विवाद पर आपसी सहमति योग्य समाधान निकालने पर बातचीत के लिए भारत और यूरोप के अधिकारी बैठक कर सकते हैं। विवाद निपटान निकाय ने कहा था कि भारत ने बहुपक्षीय व्यापार निकाय के सूचना तकनीक समझौते के तहत शून्य शुल्क प्रतिबद्धता का उल्लंघन किया है। इस तरह के 3 अलग अलग मामले यूरोपीय संघ, जापान और चीनी ताइपे ने उठाए थे, जो एकसमान थे। उनकी सुनवाई के बाद डब्ल्यूटीओ ने यह फैसला सुनाया था।
 

सम्बंधित ख़बरें