भारत फलों के राजा आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश

भारत फलों के राजा आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश

भोपाल [महामीडिया] गर्मियों के सुपरफूड की लिस्ट में आम का नाम कैसे छूट सकता है। आम को 'फलों का राजा' कहा जाता है। यह स्वाद के साथ पोषक तत्व से भी भरपूर होता है। आम विटामिन A और C का अच्छा स्रोत है। इसमें पर्याप्त फाइबर होता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। आम की खेती भारत में लगभग 5000 साल पहले शुरू हुई थी। संस्कृत में इसे 'आम्र' कहा जाता है। आम्र से ही हिंदी, मराठी, बंगाली, मैथिली में 'आम' शब्द बना है। पुर्तगाली लोग इसे 'मांगा' कहते थे, जिससे यूरोपीय भाषाओं में 'मैंगो' शब्द बना।भारत विश्व में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यहां दुनिया का 41% आम उगाया जाता है। आम भारत का राष्ट्रीय फल भी है। आम भारतीयों के पसंदीदा फलों में से भी एक है। 100 ग्राम आम में लगभग 60 कैलोरी होती हैं। इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी होता है। आम विटामिन्स का अच्छा सोर्स है। इसमें पोटेशियम और कॉपर जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। आम में फाइबर भरपूर होता है, जिससे पाचन में आसानी होती है। फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे भूख कम लगती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत पर काबू पाया जा सकता है। यह कम कैलोरी में अधिक पोषण देने वाला फल है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आम में विटामिन A, C और E होते हैं, जो स्किन और बालों के लिए बेहद जरूरी हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को सन लाइट और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इन्हें सप्लिमेंट्स के रूप में लेने की बजाय प्राकृतिक रूप से आम के जरिए खाना फायदेमंद है।आम में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल  को कम करने में मदद करता है। इससे आर्टरीज में प्लाक जमा नहीं होता है और हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।आम पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है और हार्ट संबंधी परेशानियों से बचाव होता है।आम में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इनकी मौजूदगी से ही आम का रंग पीला और नारंगी होता है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। असल में फ्री रेडिकल्स हमारे शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। आम में मौजूद सभी एंटीऑक्सिडेंट शरीर को कैंसर से बचाते हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें