नवीनतम
अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस कल
भोपाल [महामीडिया] अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस पूरी दुनिया के लोगों को एक-दूसरे के प्रति सहयोग, करुणा और समानता की भावना विकसित करने की प्रेरणा देता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि सभी मनुष्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और वैश्विक समस्याओं का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। वर्ष 2005 में 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस घोषित किया। इसका उद्देश्य सामाजिक विकास और मानवाधिकारों को बढ़ावा देना था। यह दिवस सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों और सतत विकास लक्ष्यों की भावना से जुड़ा हुआ है। मानव एकजुटता को वैश्विक सहयोग का मूल आधार मानते हुए इस दिवस के माध्यम से नागरिकों को एक साथ कार्य करने का संदेश दिया जाता है। मानव एकजुटता का अर्थ है एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना, भेदभाव से ऊपर उठकर समानता को अपनाना और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना। यह भावना जाति, धर्म, भाषा, देश और संस्कृति की सीमाओं से परे होती है। जब समाज में एकजुटता होती है, तब सहयोग, शांति और आपसी विश्वास का वातावरण बनता है।