मन की शांति के लिए सूर्य और चंद्र की उपासना

मन की शांति के लिए सूर्य और चंद्र की उपासना

भोपाल [महामीडिया] अमावस्या तिथि का संबंध सूर्य और चंद्रमा से है। इस दिन यह दोनों ग्रह एक ही राशि में होते हैं। इस समय चंद्र और सूर्य धनु राशि में स्थित हैं। अमावस्या पर चंद्रमा पूर्ण रूप से अदृश्य हो जाता है, चंद्र की इस कला को अमा कहते हैं। मान्यता है कि अमा कला में चंद्र की सभी 16 कलाओं की शक्तियां होती हैं इसलिए अमावस्या तिथि पर चंद्रदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। चंद्र देव की प्रतिमा न हो तो शिवलिंग पर स्थापित चंद्रदेव की पूजा की जा सकती है।चंद्रमा मन, भावनाओं और माता का कारक ग्रह है। अमावस्या पर चंद्र की पूजा करने से मन शांत होता है हमारी भावनाएं नियंत्रित रहती हैं और माता से सुख प्राप्त होता है। इस दिन सूर्यदेव की भी पूजा करनी चाहिए। सूर्य पूजा से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और मान-सम्मान मिलता है। पौष अमावस्या पर किए गए दान-पुण्य, तप, जप और सेवा से पितरों के साथ ही सूर्यदेव और चंद्रदेव की कृपा भी मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें