ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

मुंबई [महा मीडिया] अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के विरुद्ध अब तक का सबसे बड़ा हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने इजराइल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।ईरान अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों और डेटा सेंटर्स को भी निशाना बना सकता है। संभावित टारगेट की सूची में गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और ओरेकल जैसी कंपनियों के नाम बताए गए हैं। इजराइल, दुबई और अबू धाबी में मौजूद इन कंपनियों के ऑफिस और डेटा सेंटर भी निशाने पर हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें