लैपटॉप और डेस्कटॉप की कीमतों में 22 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

लैपटॉप और डेस्कटॉप की कीमतों में 22 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

भोपाल [महा मीडिया] देश में अगले कुछ महीनों में लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदना महंगा पड़ सकता है। प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स के दाम बढ़ने से इस साल लैपटॉप-डेक्सटॉप की कीमतों में 22 प्रतिशत तक के उछाल की संभावना है। कीमतों में इस बढ़ोतरी की वजह से इस साल कंप्यूटर बाजार की ग्रोथ में 8% तक की कमी आ सकती है। रैम की कीमतें पहले ही 3 गुना तक बढ़ चुकी हैं। जिसके चलते लैपटॉप और डेस्कटॉप की कीमतों में अब तक 10-12% की बढ़ोतरी हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें