नवीनतम
गोवा में देशी पर्यटकों की संख्या एक करोड़ के पास पहुंची
भोपाल [महामीडिया] गोवा में पर्यटन एक बार फिर तेज हो चुका है। साल 2025 में राज्य ने पहली बार कुल पर्यटकों की संख्या में 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह बढ़त मुख्य रूप से घरेलू पर्यटकों की वजह से आई है। हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या अब भी पहले के स्तर तक नहीं पहुंच पाई है और इसमें बड़ी कमी बनी हुई है। जबकि देसी पर्यटकों की संख्या वर्ष 2017 में 70 लाख के आसपास हुआ करती थी जो कि इस वर्ष 2025 की समाप्ति में बढ़कर एक करोड़ को पार कर गई है जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में अभी भी कमी बनी हुई है। यह आंकड़े नव वर्ष के पूर्व अर्थात 31 दिसंबर तक के हैं।