नवीनतम
स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को
भोपाल [महामीडिया] सोमवार, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। स्वामी विवेकानंद के कई ऐसे किस्से हैं, जिनमें जीवन को सुखी और सफल बनाने के सूत्र बताए गए हैं। हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। साल 2026 में यह दिन सोमवार, 12 जनवरी को मनाया जाएगा। यह केवल एक जयंती नहीं है, बल्कि युवाओं को मार्गदर्शन देने, उन्हें आत्मविश्वास से भरने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। स्वामी विवेकानंद ने जिस जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर युवा भारत का सपना देखा था, उसी विचार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। आज जब देश विकास और प्रगति की राह पर तेजी से बढ़ रहा है, तब युवाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।