घर घर विराजे भगवान गणपति

घर घर विराजे भगवान गणपति

भोपाल [महामीडिया]  गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से पूरा शहर गूंजायमान हुआ। लोग ढोल-ताशों की थाप पर नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए भगवान गणेश की छोटी, मध्यम और बड़े आकार की मूर्तियां अपने-अपने घरों, परिसरों और पंडालों में स्थापना के लिए ले गए। राजधानी में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होने पर घर-घर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। गणेश चतुर्थी के पहले दिन समुदाय ने धूमधाम से गणपति को अपने अपने घर, पंडाल में स्थान दिया। नए-नए थीम आधारित पंडाल सजाये गये हैं और  अलग-अलग इलाकों में गणेश उत्सव एक प्रमुख आयोजन के तौर पर मनाया जा रहा है। समृद्धि के अग्रदूत और विघ्नहर्ता कहलाने वाले भगवान गणपति के स्वागत के लिए पूरे भोपाल में भव्य सजावट की गई है। उत्सव के दौरान इन दस दिनों में राज्य  में कई  कार्यक्रम, समारोह और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें