
महाराष्ट्र प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के काम का समय बढ़ाएगा
गोबरवाही [महामीडिया] महाराष्ट्र सरकार प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए काम के घंटे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अभी तक रोजाना अधिकतम 9 घंटे काम करने की अनुमति है लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 घंटे करने का प्रस्ताव है। यह बदलाव वर्कप्लेस पर लचीलापन लाने और राज्य के श्रम कानूनों को अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। यह प्रस्ताव मंगलवार को मुंबई में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पेश किया गया। इसके तहत महाराष्ट्र शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट 2017 में बदलाव किए जाएंगे। यह कानून दुकानों, होटलों, मनोरंजन स्थलों और अन्य व्यवसायों में काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होता है।अभी तक 10 या उससे कम कर्मचारियों वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों पर यह कानून लागू नहीं था लेकिन नए प्रस्ताव में यह सीमा बढ़ाकर 20 कर्मचारियों तक करने की बात कही गई है यानी अब छोटे व्यवसाय भी इस दायरे में आएंगे।