
चीन का विजय दिवस परेड 3 सितंबर को
भोपाल [ महामीडिया] चीन अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह को इस बार और खास बनाने जा रहा है। 3 सितंबर को बीजिंग के तियानआनमेन चौक पर होने वाली विशाल सैन्य परेड में दुनिया भर से आए 26 शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। यह आयोजन जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जनप्रतिरोध युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में फासीवाद पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।इस परेड का उद्देश्य केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह संदेश देना है कि चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए संकल्पित है और विश्व शांति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध भी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिरि पुतिन और नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन 3 सितंबर को चीन के विजय दिवस परेड में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 26 विदेशी नेता हिस्सा लेंगे। यह परेड बीजिंग में होगी।