मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे 

मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे 

नई दिल्ली [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून 2023 को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को दोबारा संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने आठ जून 2016 को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। पीएम मोदी पहली बार अमेरिका की द्विपक्षीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इसके पहले राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार ने सिर्फ दो वैश्विक नेताओं को द्विपक्षीय यात्रा पर आमंत्रित किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने ट्विटर पर पीएम मोदी को भेजे गए निमंत्रण के बारे में जानकारी दी है।

सम्बंधित ख़बरें