मोदी भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान जाएंगे

मोदी भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान जाएंगे

भोपाल [महामीडिया] नरेंद्र मोदी 28 अगस्त की शाम जापान के आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगे। यह दौरा 29 और 30 अगस्त को आयोजित होने वाले 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के सिलसिले में हो रहा है जहां वह जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु ईशिबा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।विदेश सचिव विक्रम ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रधानमंत्री ईशिबा के साथ पहली वार्षिक बैठक होगी और लगभग सात वर्षों में उनकी जापान की पहली एकल यात्रा भी है। इससे पहले वह जापान गए थे लेकिन वह दौरे बहुपक्षीय सम्मेलनों और औपचारिक आयोजनों के लिए थे। 2018 में हुई पिछली वार्षिक शिखर बैठक के बाद यह पूर्ण रूप से द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित यात्रा होगी।प्रधानमंत्री मोदी का यह जापान का आठवां दौरा होगा जो भारत-जापान संबंधों को भारत की विदेश नीति में दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाता है। भारत और जापान के बीच यह वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच सबसे उच्च स्तरीय संवाद मंच है जो विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाता है।

सम्बंधित ख़बरें