वियतनाम में तूफान काजिकी के कारण 3 लोगों की मौत
भोपाल [महामीडिया] वियतनाम में तूफान काजिकी के कारण 3 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं। तूफान ने लगभग 7 हजार घरों, 29 हजार हेक्टेयर धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया और 18 हजार पेड़ उखाड़ दिए। राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण सड़कों पर बाढ़ आ गई। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी है कि उत्तरी वियतनाम के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में 6 घंटे में 150 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। इससे पहले रविवार को काजिकी ने चीन के हैनान द्वीप के दक्षिणी तट को प्रभावित किया था।