ट्रेन में मोरारी बापू की रामकथा

ट्रेन में मोरारी बापू की रामकथा

भोपाल [महामीडिया] आध्यात्मिक गुरु और रामायण के व्याख्याता पूज्य मोरारी बापू 25 अक्टूबर से 4 नवंबर तक दूसरी ऐतिहासिक ‘राम यात्रा’ पर  हैं। यह 11 दिवसीय यात्रा भगवान राम के वनवास के पवित्र मार्ग का अनुसरण करते हुए चित्रकूट से शुरू होकर रामेश्वरम, कोलंबो, और अंत में अयोध्या में समाप्त होगी। यह यात्रा सनातन धर्म के मूल्यों, भक्ति और करुणा को जीवंत करते हुए भारत और श्रीलंका के आध्यात्मिक स्थलों को जोड़ेगी।यात्रा की शुरुआत शनिवार को चित्रकूट के अत्रि मुनि आश्रम से हुई है । 411 भक्त एक विशेष 22 कोच वाली ट्रेन से 8,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे जिसमें 9 राम कथाएं होंगी। देश में पहली बार ट्रेन चित्रकूट से शुरू हुई है जो राम वन गमन के रास्तों से होते हुई रामेश्वरम तक जाएगी। वहां से ट्रेन में सवार यात्री विशेष विमान से श्रीलंका जाएंगे फिर वहां से पुष्पक विमान की तर्ज पर एक विशेष विमान में सीधे अयोध्या लौटेंगे। इस राम यात्रा में 9 स्थानों पर मोरारी बापू एक-एक दिन रामकथा भी कर रहे हैं।आज गुरुवार को प्रवर्षण पर्वत पर रामकथा होने वाली है। इसके बाद अगले तीन पड़ाव रामेश्वरम, श्रीलंका और अयोध्या होंगे। 4 नवंबर को यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। बुधवार को रामायण में वर्णित किष्किंधा के ऋष्यमूक पर्वत के करीब पंपा सरोवर पर रामकथा का पांचवां पड़ाव था। 

सम्बंधित ख़बरें