शेयर बाजार 600 अंकों की गिरावट पर बंद

शेयर बाजार 600 अंकों की गिरावट पर बंद

मुंबई [महामीडिया] आज 30 अक्टूबर को सेंसेक्स 600 अंक नीचे 84,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंक की गिरावट है। आज के टॉप लूजर्स और गेनर की तो एलएंडटी आज सबसे ज्यादा बढ़ा और इसके शेयर में करीब 1.88% की तेजी रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ईटर्नल के शेयरों में भी थोड़ी बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर सन फार्मा सबसे ज्यादा गिरा। इसके शेयर में 1.54% की गिरावट आई। भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर भी नीचे गए। शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें