मुंबई में बीस बंधक बच्चों को मुक्त कराया गया

मुंबई में बीस बंधक बच्चों को मुक्त कराया गया

मुंबई [महामीडिया]  मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में आज गुरुवार को 20 से ज्यादा बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया। रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती है यहीं बच्चों को बंधक बनाया गया था।वहां करीब 100 बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो ने कार्रवाई की। बाथरूम के जरिए अंदर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक घंटे में बच्चों को छुड़ा लिया गया। मौके से एयरगन और केमिकल बरामद किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें