
राष्ट्रीय हिंदी दिवस कल
भोपाल [महामीडिया] भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी विश्व स्तर पर अंग्रेजी और मंदारिन के बाद तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना, इसके महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना और देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है।