पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज
भोपाल [महामीडिया] राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह यहां पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे। राज्यपाल दोपहर 1:00 बजे धुरवार बालक आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे एवं धुरवार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे दोपहर 1:50 बजे जमुई हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1:55 बजे जिला मऊगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।