राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर पहुंची

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर पहुंची

नैनीताल [ महामीडिया ] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर शाम 4:20 मिनट पर नैनीताल के आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी में लैंड हुआ। राष्ट्रपति दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल में दो दिन रहेंगी। नैनीताल राजभवन के  स्थापना दिवस में शामिल होंगी। कैंचीधाम में दर्शन के साथ पूजा भी करेंगी। कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हल्द्वानी से नैनीताल  और कैंचीधाम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू का कल मंगलवार को सुबह कैंचीधाम में बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन पूजा का भी कार्यक्रम है

सम्बंधित ख़बरें