नवीनतम
भारत में समुद्री मत्स्य जनगणना का शुभारंभ
भोपाल [महामीडिया] केंद्र सरकार ने मछुआरा समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समुद्री मत्स्य जनगणना 2025 का शुभारंभ किया है। यह देश की पहली ऐसी समुद्री मत्स्य जनगणना है जो 100 प्रतिशत डिजिटल और पेपरलेस होगी। इसका मुख्य उद्देश्य हर मछुआरे परिवार का सटीक डाटाबेस तैयार करना है ताकि लाभ सीधे पात्र मछुआरों तक पहुँच सके। पिछली मत्स्य जनगणनाओं से अलग इस बार मछुआरा परिवारों की जानकारी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से इकट्ठा की जाएगी। यह प्रक्रिया 3 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलेगी।