आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मू

आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मू

रांची (महामीडिया): राष्ट्रपति द्रौपदी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी  रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुई हैं। समारोह जेयूटी सभागार नामकुम में शुरू हो चुका है। यहां 109 छात्रों को राष्ट्रपति उपाधि देंगी। मुख्य अतिथि के रूप में देश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति खूंटी में स्वंय सहायका समूर की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, महिला होना या आदिवासी समाज में पैदा होना कोई बुराई नहीं है। हमारे देश में महिलाओं के योगदान के अनगिनत प्रेरक उदाहरण हैं। महिलाओं ने सामाजिक सुधार, राजनीति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान, व्यवसाय, खेल और सैन्य बलों और कई अन्य क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया है। गुरुवार को झारखंड के खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक महिला सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर वे महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति मुर्मू के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए अपनी प्रतिभा को पहचानना और दूसरों के पैमाने पर खुद को आंकना महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने महिलाओं से अपने भीतर की असीम शक्ति को जाग्रत करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं ओड़िशा से जरूर हूं लेकिन मेरी रगों में झारखंड का खून है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के आदिवासी, राज्य में महिलाओं की स्थिति और यहां से अपने जुड़ाव को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, आदिवासी महिलाओं के जीवन में सुधार उनकी तरक्की देखकर मुझे बेहद खुशी होती है। 

सम्बंधित ख़बरें