अर्थ आवर का आयोजन 28 मार्च को

अर्थ आवर का आयोजन 28 मार्च को

भोपाल [महामीडिया] डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया { वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया}  द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 28 मार्च  को अर्थ आवर का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इस दिन विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, निजी प्रतिष्ठानों, विद्यार्थियों एवं जन सामान्य से यह अपील की गई है कि वह 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने घरों एवं अपने प्रतिष्ठानों की गैर जरूरी लाइट को बंद रखकर ऊर्जा का संरक्षण करें एवं ऊर्जा संरक्षण की आदत को अपने दैनिक जीवन में समाहित कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना अमूल्य योगदान दे। 
इसी क्रम में डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया भोपाल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च  को ‌वाकेथान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से एलएनसीटी महाविद्यालय, सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, वी एन एस महाविद्यालय, आई ई एस यूनिवर्सिटी, सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।                                                                                                                                    

वाकेथान डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के अरेरा कॉलोनी, स्थित कार्यालय से प्रस्थान कर 1100 क्वार्टर होते हुए 10 नंबर मार्केट उसके पश्चात राजीव गांधी चौक से वापस लौटी ।  इस कार्यकम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

सम्बंधित ख़बरें