अस्पताल में बीमार माँ के साथ रात भर रहे राहुल गांधी
मुंबई [महामीडिया] कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हैं डॉक्टरों ने बताया कि सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार है। संक्रमण के इलाज का पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है। बुखार के बाद उन्हें 24 मार्च को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बीच राहुल गांधी गुरुवार सुबह-सुबह सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और मां सोनिया गांधी की सेहत को लेकर जानकारी ली। इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केरल में एक सभा को संबोधित करते हुए बताया था कि कैसे मंगलवार रात जब मां सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। इस दौरान मां की देखभाल के लिए उन्होंने अस्पताल में एक छोटे से सोफे पर पूरी रात गुजारी।