म.प्र.और राजस्थान में एक बार फिर बारिश की संभावना
भोपाल [महा मीडिया] राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है।म.प्र.में मार्च महीने में तीसरी बार तेज गर्मी की बजाय बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए है।आज गुरुवार को भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है।