एलआईसी को सात हजार करोड़ का कर मांग नोटिस
भोपाल [महामीडिया] बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम को इनकम टैक्स विभाग से बड़ा झटका लगा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 6100 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स नोटिस मिला है जिसमें भारी ब्याज भी शामिल है । कंपनी ने कहा है कि वह इस निर्णय से सहमत नहीं है और इसे कानूनी तरीके से चुनौती देगी । यह मामला टैक्स आकलन के दौरान किए गए कुछ एडजस्टमेंट्स से जुड़ा हुआ है । कुल डिमांड लगभग 7,100 करोड़ रुपये की है । यह रकम भारतीय कॉरपोरेट इतिहास की बड़ी टैक्स डिमांड्स में से एक मानी जा रही है।