रामनवमी पर्व कल
भोपाल [ महा मीडिया] भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। वर्ष 2026 में राम नवमी का मुख्य पर्व उदया तिथि को देखते हुए शुक्रवार 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। अयोध्या में इसी दिन राम नवमी मनाई जाएगी। हालांकि नवमी तिथि दो दिनों तक रहने के कारण लोगों में तारीख को लेकर भ्रम पैदा हुआ है। आज से ही नवमी तिथि आरंभ होने के कारण और आज नवमी में अभिजीत मुहूर्त मिलने की वजह से आज 26 मार्च को भी कई लोग राम नवमी मना रहे हैं।
- चैत्र नवमी तिथि प्रारंभ: 26 मार्च 2026, सुबह 11:48 बजे
- चैत्र नवमी तिथि समाप्त: 27 मार्च 2026, सुबह 10:06 बजे
तिथि दोनों दिन पड़ रही है लेकिन हिंदू धर्म में त्योहार मनाने का आधार उदयातिथि (सूर्योदय में पड़ने वाली तिथि) माना जाता है। इसी नियम के अनुसार राम नवमी 27 मार्च को ही मनाई जाएगी।