म.प्र. विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया फिर से शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया फिर से होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अध्यक्ष के लिए चयन समिति द्वारा सुझाए पैनल की फाइल को यह कहकर लौटा दिया है कि काफी समय हो गया है अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जाए। राष्ट्रीय स्तर परविज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे जाएं । दो जनवरी 2025 से प्रदेश के विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त है। इस पर काफी समय तक निर्णय नहीं हो पाया और फिर अब मुख्यमंत्री ने फाइल यह कह कर लौटा दी गई कि राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन जारी कर नए सिरे से आवेदन बुलाए जाएं। ऊर्जा विभाग ने इसी तैयारी प्रारंभ कर दी है। आयोग का मुख्य कार्य बिजली कंपनियों के बिजली की दर में वृद्धि के प्रस्ताव पर जनसुनवाई करके अंतिम रूप देना है ।