सेबी और गूगल मिलकर नियमों का उल्लंघन रोकेंगे

सेबी और गूगल मिलकर नियमों का उल्लंघन रोकेंगे

भोपाल [ महा मीडिया] सेबी नियामक ने गूगल से अपने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस [AI ]  टूल्स और एनफोर्समेंट उपायों को बढ़ाने के लिए कहा है ताकि वैसे फानैंइशियल इन्फ्लुएंसर्स पर नजर रखी जा सके जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। सेबी चेयरमैन ने बड़ी तकनीकी कंपनियों से यह भी आग्रह किया कि वह धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आपस में और ज्यादा तालमेल बिठाएं। हालांकि नियामक ने सोशल मीडिया पर भ्रामक कंटेंट वाले एक लाख से ज्यादा लिंक हटा दिए हैं और सभी से अनुरोध किया है कि वह  अपने एआई उपायों को सक्रिय रूप से अपनाएं जिससे वह उन इन्फ्लुएंसर्स को ट्रैक कर सकें जो हमारे नियमों का उल्लंघन करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें