नवीनतम
रिलायंस टेलीकॉम के विरुद्ध बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज
भोपाल [ महामीडिया] सीबीआई ने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड इसके पूर्व निदेशकों और अन्य के विरुद्ध ₹114.98 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी से संबंधित एक मामला दर्ज किया है और मुंबई के कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह मामला स्टेट बैंक की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने बैंक को धोखा दिया और ₹114.98 करोड़ का अनधिकृत नुकसान पहुँचाया। स्टेट बैंक 11 बैंकों के एक समूह का हिस्सा थी जिन्होंने रिलायंस टेलीकॉम को कुल ₹735 करोड़ की टर्म लोन सुविधा दी थी ।