चैत्र नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन का विधान
भोपाल[महामीडिया] चैत्र नवरात्रि पर्व के समापन पर कन्या पूजन करने का विशेष महत्व माना जाता है। कोई नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करता है तो कोई शुभ काम नवमी के दिन करता है। इस साल नवरात्रि की अष्टमी आज 26 मार्च को मनाई जा रही है तो वहीं नवमी कल 27 मार्च को है। आप अष्टमी या नवमी किसी भी तारीख पर कन्या पूजन कर सकते हैं।कन्या पूजन में 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें पूरे श्रद्धा भाव से भोजन कराया जाता है और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।आध्यात्मिक, आत्मिक, मानसिक, बौद्धिक सभी प्रकार की शक्ति प्राप्त करने हेतु उपवास, संयम, नियम, भजन, पूजन, साधना आदि का विधान हमारे पूर्वजों ने किया था। संतुलित-सात्विक भोजन, ध्यान-चिंतन-मनन से मनुष्य उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि आदि प्राप्त कर सकता है।