राहुल गांधी और खरगे की सभा भोपाल में संपन्न

राहुल गांधी और खरगे की सभा भोपाल में संपन्न

भोपाल [महामीडिया] भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने 'किसान चौपाल' बुलाई गई ।सभा  को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।  राहुल ने कहा-मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। राहुल गांधी ने कहा मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। हिंदुस्तान को बेच दिया। किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया।

राहुल गांधी के भाषण की खास बातें

  • राष्ट्रपति के अभिभाषण बाद पहले वाला प्रतिपक्ष का नेता होता है यह हर साल हुआ देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलते नहीं दिया गया।
  • मैंने अपने भाषण शुरू किया मुझे रोका गया फिर शुरू की रोका गया मैंने नरवाडे जी की बात उठाई उन्होंने किताब लिखी है।
  • उसमें साफ लिखा जब चीन के टैंक हिंदुस्तान की बाउंड्री के अंदर आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और पूछ मेरे लिए आर्डर क्या है।
  • राजनाथ सिंह जी ने जवाब नहीं दिया उसके बाद अजीत डोभाल को फोन किया कि चीन के हिंदुस्तान के अंदर आ रहे हैं मुझे क्या करना चाहिए आर्डर बताइए कोई जवाब नहीं दिया।

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

  • यह बताना चाहता हूं कि व्यापारी बंधुओ मजदूर की आवाज बुलंद करने के लिए आया हूं। यह आवाज पूरे देश में जाएगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
  • लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है। हमारी मान मर्यादा मिट्टी में डालने वाले मोदी साहब आज देश को बेच रहे हैं। देश को गुलामी के तरफ ले जा रहे हैं। किसानों को मजदूर बना रहे हैं, उन्हें गुलामी में धकेलना की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान को जिंदा रखना है तो लड़ाई जारी रखनी होगी।
  • 54 साल की राजनीति में ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। कांग्रेस को परेशान करने का काम करते हैं कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें