शेयर बाजार आज हजार से अधिक अंकों की भारी गिरावट पर बंद

शेयर बाजार आज हजार से अधिक अंकों की भारी गिरावट पर बंद

मुंबई [महा मीडिया] सेंसेक्स में आज 23 फरवरी को गिरावट रही । सेंसेक्स 1069 अंक गिरकर 82,226 पर बंद हुआ ।  आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।आईटी शेयरों में आई गिरावट की वजह से ही बाजार दबाव में है। वहीं आईटी शेयरों में गिरावट की वजह है एंथ्रोपिक के 'क्लॉड कोड' टूल का नया अपडेट। इसे एक ऐसे टूल के रूप में देखा जा रहा है जो 'कोबोल' प्रोग्राम्स को तेजी से और सस्ते में मॉर्डनाइज करने की ताकत रखता है।कोबोल एक बहुत पुरानी प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंकों, सरकारी संस्थाओं और बड़े बिजनेस के डेटा मैनेजमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम और एटीएम आज भी काफी हद तक इसी भाषा पर निर्भर हैं।

सम्बंधित ख़बरें